Showing posts with label इतिहास जानने के स्रोत. Show all posts
Showing posts with label इतिहास जानने के स्रोत. Show all posts

20 April, 2022

इतिहास जानने के स्रोत

 

इतिहास जानने के स्रोत
(कैसे पता करें कब क्या हुआ था?


हमें इतिहास से क्या जानकारी प्राप्त होती है?  

  • इतिहास से हमें बीते हुए समय और उस समय के लोगों के विषय में जानकारी मिलती हैं।

हमें इतिहास क्यों पढ़ना चाहिए?

  • इतिहास का अध्ययन अतीत से वर्तमान और भविष्य के लिए सबक लेना सिखाता है।  इतिहास हमें यह भी सिखाता है कि हम उन बातोें का अनुकरण कैसे करें जिनसे समरसता और शान्ति को बढ़ावा मिले।

         इतिहास जानने के क्या स्रोत हैं?

इतिहास जानने के प्रमुख स्रोत निम्न हैं -

पुरातात्विक स्त्रोतः-

1- अभिलेख (पत्थर या धातु जैसे कठोर सतह पर उत्कीर्ण लेखों को अभिलेख कहतें हैं।)

  • अभिलेखों से हमें उस समय के राजा का नाम,उसकी शासन सम्बन्धी नीतियॉं, शासन प्रणाली, लिपि, भाषा, संस्कृति आदि का ज्ञान होता है।

2- सिक्के व मुहरें

  •  इनसे तत्कालीन शासक का समय काल, सिक्के की बनावट से उस समय की कला और धातु से हमें आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है। 

3-बर्तन, मूर्तियॉं, खिलौने, हथियार, जीवाश्म 

  • इनसे हमें मानव की प्रगति व विकास की जानकारी प्राप्त होती है।

साहित्यिक स्त्रोतः 

अभिलेखों के अतिरिक्त बहुत से प्राचीन साहित्यिक ग्रन्थ हैं जिनसे हमें तत्कालीन राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक व्यवस्थाओं का पता चलता है।

1-धार्मिक साहित्य 

  • वेद, रामायण, महाभारत, जैन व बौद्ध साहित्य

2-धर्मेत्तर साहित्य

  • अर्थशास्त्र, राजतरंगिणी

3-विदेशी यात्रियों के वृतान्त

  • इण्डिका

यह हडप्पा कालीन मुहर है जो कि मेसोपोटामिया से प्राप्त हुई है। इससे हमें पता चलता है कि उस समय हडप्पा वासियों का व्यापार मेसोपोटामिया से होता था।


यह सम्राट अशोक के रुम्मिनदेई अभिलेख का अंश है जो कि लुम्बिनी (नेपाल) से प्राप्त हुआ है। यह ब्रह्मी लिपि में है।

  यह मुद्रा गुप्तकालीन शासक कुमारगुप्त के समय की है। इसमें कुमारगुप्त को घुड़सवारी करते हुए दिखाया गया है। इससे हम यह कह सकते हैं कि वह एक अच्छे घुड़सवार थें।



इतिहास जानने के स्रोत

  इतिहास जानने के स्रोत ( कैसे पता करें कब क्या हुआ था? )  हमें इतिहास से क्या जानकारी प्राप्त होती है?    इतिहास से हमें बीते हुए समय और उस...